दिल्ली के इंडस्ट्रियल एरिया में जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार ने आसमान किया काला

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के केशवपुरम इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि आग जूते का सोल बनाने की फैक्ट्री में लगी। फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर लगी आग।

आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो वह आसपास की बिल्डिंग में फैल सकती थी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कवायद में जुटी हुई है।

जूते के सोल बनाने की फैक्ट्री में आग लगने से जो हुआ है वह दूर से भी देखा जा सकता है। धुएं के गुबार ने पूरे आसमान को काला कर दिया और आसपास के इलाकों तक में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। एसएचओ केशव पुरम मौके पर मौजूद है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *