दिल्ली (एकता): दिल्ली में श्रद्धा मर्डर की कहानी का केस अभी सुलझा नहीं कि राजधानी में एक और दूसरा मामला सामने आया है। जिससे लोगों में अब खौफ बना हुआ है। राजधानी में एक जैसे 2 मामले सामने आने पर लोगों के हाथ-पैर फूलने लगे हैं। वहीं दूसरी मर्डर मामले में मां-बेटे ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दी है।
हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में रखे
बता दें कि मां-बेटे ने छह महीने पहले की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में रखे हुए थे। हैरानी इस बात की है कि महिला ने अपने ही पति को बेटे के साथ मिलकर काट दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली स्थित पांडव नगर में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सोमवार को सुलझा देने का दावा किया है। पुलिस इस हत्या में शामिल महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मां-बेटे को अंजन पर शक था कि उसका संबंध किसी दूसरे के साथ हैं और लगातार मना करने के बावजूद भी नहीं मान रहा था, जिसके बाद उन्होंने उसकी हत्या कर दी। इस हत्याकांड में यह बात भी सामने आ रही है कि मां-बेटे ने अंजन को नशे की गोलियां खिलाकर मारा था और इसके बाद उसके टुकड़े-टुकड़े करके त्रिलोकपुरी इलाके में फेंकते थे। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।