श्रद्धा हत्याकांड की फोरेंसिक जांच में हुआ बड़ा खुलासा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

admin

दिल्ली (एकता): श्रद्धा हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। फोरेंसिक जांच में श्रद्धा की हत्या की पुष्टि हुई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हड्डियों के डीएनए श्रद्धा के पिता से मिल गए हैं। बता दें कि जंगल से बरामद हुईं कुछ हड्डियों और टाइल्स के बीच में मिले खून ने इसका खुलासा किया है।

रोहिणी स्थित एफएसएल से दिल्ली पुलिस को डीएनए रिपोर्ट मिल गई है। आफताब अमीन पूनावाला को शनिवार को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसके अलावा हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आफताब के घर की टाइल्स से ब्लड सैंपल लिया था। उधर, दिल्ली पुलिस ने आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने के ‌लिए आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *