शादी का झांसा देकर पहले युवती से किया रेप और फिर…

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक 25 साल की युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। बता दें कि पीड़िता ने आरोपी पर रेप करने के साथ ही धर्मांतरण का आरोप भी लगाया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार युवती को बुलंदशहर ले जाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने बताया कि साल 2017 में उसकी पीड़िता से दोस्ती हुई थी। दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए होटल बुलाया। यहां उसकी मर्जी के खिलाफ पीड़िता के साथ रेप किया। 15 अक्तूबर को आरोपी पीड़िता को घर मिलाने ले गया। यहां उसने धर्म बदलकर शादी करने के लिए कहा।

इसके बाद आरोपी पीड़िता को बुलंदशहर ले गया। यहां उसके साथ एक अन्य युवक ने रेप किया। इसके बाद पीड़िता को घर लाकर छोड़ दिया। वहीं आरोपी से परेशान होकर पीड़ित युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *