बॉलीवुड के इस मशहूर अभिनेता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को लगा झटका, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

admin

नई दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्रम गोखले का निधन होने से फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। जिंदगी और मौत के बीच कई दिनों से लड़ाई लड़े रहे इस दिग्गज कलाकार ने आखिरकार दुनिया को अलविदा कह दिया। पिछले 15 दिनों से उनका पुणे के एक बड़े अस्पताल में इलाज चल रहा था। अभी उनकी 77 साल उम्र थी। अभिनेता ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 40 से अधिक वर्षों के करियर में उन्होंने कई टीवी शो में भी काम किया। 2010 में उन्हें मराठी फिल्म अनुमति में उनके काम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

ऐसे की करियर की शुरुआत

विक्रम गोखले ने 1960 के दशक में मराठी थिएटर नाटकों के साथ करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक शानदार कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाई। विक्रम गोखले ने स्वर्ग-नरक, इंसाफ, अग्निपथ, खुदा गवाह, अधर्म, तड़ीपार, आंदोलन, हम दिल दे चुके सनम, भूल-भुलैया, दे दना दन, बैंग-बैंग, अय्यारी, हिचकी और अन्य फिल्मों में नजर आए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने टीवी सीरियल में भी काम किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *