दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व विधायक ने गालियां देते हुए पुलिस कर्मियों से की बदसलूकी, Video Viral

admin

दिल्ली (कमल कुमार कंसल): सुर्खियों में रहने वाला दिल्ली का शाहीनबाग फिर चर्चा में आ गया है। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व विधायक और पार्षद रह चुके आसिफ खान ने एक सब इंस्पेक्टर को न केवल गालियां दीं, बल्कि उसके साथ धक्का-मुक्की भी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दिल्ली पुलिस के एसआई समेत दो कर्मियों से अभद्रता करने और उन्हें धमकी देने के मामले में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान गिरफ्तार शाहीन बाग थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। बता दें कि वीडियो में आसिफ खान पुलिस वाले को धक्का देकर गाली निकालते और माइक लेकर लोगों को भड़काते दिख रहे हैं। यह वीडियो दिल्ली के शाहीनबाग का है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो पुलिसकर्मियों को आसिफ खान के समर्थकों ने घेर रखा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *