दिल्ली शराब घोटाला: CBI  ने दाखिल की चार्जशीट, मनीष सिसोदिया का नाम नहीं

admin

दिल्ली (कमल कुमार कंसल): दिल्ली शराब नीति घोटाले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की। बता दें यह चार्जशीट शुक्रवार को 7 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई। इसमें दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया का नाम नहीं है।

सीबीआई ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में ये चार्जशीट दाखिल की है। अब इस मामले में 30 नवंबर को अगली सुनवाई होगी। चार्जशीट में सिसोदिया का नाम नहीं आने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। सीबीआई ने कहा कि वह पिछले 4 महीने से इसी पर काम कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला। 800 अधिकारियों ने 24 घंटे काम किया। मनीष सिसोदिया के यहां रेड की और इसके साथ-साथ उसके घर, गांव और सभी रिश्तेदारों के यहां रेड की लेकिन कोई हासिल नहीं हुआ।

बीजेपी पर बिना नाम लिए हमला करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि सारे हथकंडे अपनाए गए लेकिन कोई सबूत नहीं मिला इनको। सीएम ने कहा कि अगर इन्हें मिला होता तो अरेस्ट कर देते। सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉनफ्रेंस करते हुए कहा कि सारी जांच कर ली है। सब जगह छान लिया कुछ नहीं मिला। मोदी जी हमारी जांच जिंदगी भर करवाते रहेंगे, लेकिन आज तक जो जांच कराई इनको 25 पैसे की भी गड़बड़ी नहीं मिली। प्रधानमंत्री पर्सनली इस केस को मॉनीटरिंग कर रहे थे। मैं कह सकता हूं कि मैं कट्टर ईमानदार हूं, लेकिन मैं चैलेंज करता हूं कोई बीजेपी वाला ये नहीं कह सकता।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *