केंद्रीय वित्त मंत्री ने बुलाई राज्य के वित्त मंत्रियों की बैठक, इन विषयों पर हो सकती है चर्चा

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): आम बजट 2023-24 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा राज्यों से सुझाव व प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए बुलाई गई बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बैठक हो रही रहै। शुक्रवार सुबह 11 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्री बजट को लेकर बैठक हो रही है। सभी राज्यों के वित्त मंत्री बैठक में मौजूद हैं।

इस मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

हिमाचल और हरियाणा के मुख्यमंत्री भी बतौर वित्त मंत्री बैठक में मौजूद है। अगले साल के बजट में महंगाई, मांग में वृद्धि, रोजगार, अर्थव्यवस्था को निरंतर 8 प्रतिशत से अधिक विकास पथ पर लाने के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। अप्रैल-मई 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले यह सीतारमण का पांचवां और आखिरी पूर्ण बजट होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *