दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, ऑस्ट्रेलिया में 5 करोड़ का इनामी हत्यारा ऐसे चढ़ा हत्थे

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ऑस्ट्रेलिया में वांटेड 5 करोड़ के इनामी कातिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया में महिला की हत्या के मामले में 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का इनामी कातिल राजविंदर सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड बीच पर अक्टूबर 2018 में तोया नामक लड़की का शव मिला था। आरोप है कि उसकी हत्या करने के 2 दिन बाद राजविंदर भारत भाग आया था। दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने उसके बारे में सूचना देने पर 1 मिलियन डॉलर इनाम की घोषणा की थी।

राजविंदर ऑस्ट्रेलिया में मेल नर्स के रूप में करता था काम

मीडिया सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के हाई कमीशन की ओर से जारी एक सूचना में कहा गया था कि दिल्ली में ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन के साथ इस केस के सिलसिले में काम कर रही है। उसके सिर पर क्वीन्सलैंड सरकार ने 1 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है, जिसकी मदद से भारतीय अधिकारियों को आरोपी की लोकेशन का पता लगा।  राजविंदर ऑस्ट्रेलिया में मेल नर्स के रूप में काम करता था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *