हरियाणा मेडिकल स्टूडेंट्स के मुद्दे पर बड़ी खबर, जानिए अनिल विज ने क्या दिया बड़ा बयान

admin

दिल्ली (अंकुर कपूर): हरियाणा मेडिकल स्टूडेंट्स के मुद्दे पर बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की डॉक्टर्स की हड़ताल के मामले में बातचीत हुई। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री खुद संज्ञान ले रहे हैं। अनिल विज ने कहा कि मेरी आज भी मुख्यमंत्री से बात हुई है। मुझे लगता है कि इस मुद्दे का हल एक-दो दिन में निकल जाएगा। तमाम डॉक्टर से अपील करना चाहता हूं कि आप लोग आंदोलन करें आंदोलन का अधिकार है। मुझे उस पर एतराज नहीं है लेकिन मरीजों का नुकसान नहीं होना चाहिए।

मानवता के आधार पर डॉक्टर्स को मरीजों के बारे में जरूर विचार करना चाहिए। कॉमन कैडर के मुद्दे पर यह पहले ही तय हो चुका है कि पीजीआई डॉक्टरों को ऑप्शन दी जाएगी। वह पीजीआई कैडर में रहना चाहते हैं या कामन कैडर में जाना चाहते हैं। अनिल विज ने कहा कि यह बात पीजीआई डॉक्टरों के प्रतिनिधियों से पहले ही बातचीत में तय हो चुकी है। चंडीगढ़ पर पंजाब और हरियाणा का बराबर हक है, जब तक हमें पानी और हिंदी भाषी क्षेत्र नहीं मिल जाता है। अंगद के पैर के तौर पर हम चंडीगढ़ में डटे हुए हैं। वहीं अनिल विज ने दिल्ली नगर निगम चुनाव और गुजरात चुनाव को लेकर भी बात बोली है।

दिल्ली में चल रही जान से मारने वाली धमकी वाली विवादित खबर को लेकर उन्होंने अपने बयान दिए हैं। आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश गोवा उत्तराखंड में जो पिटाई हुई है। अब ऐसे ही पिटाई गुजरात में हिमाचल में और दिल्ली नगर निगम में होने जा रही है। पिटाई से मतलब फिजिकल फाइट नहीं राजनीतिक पिटाई है। यह लोग (आप) वाले डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं और इनको अपने साए से भी डर लगता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए एक परमानेंट मनोवैज्ञानिक रख लेना लेना चाहिए। पंजाब के हालात को देखते हुए हम चिंतित हैं। हरियाणा में हमने कई कदम उठाए हैं। दिल्ली में आप कहते थे कि हमारे पास पुलिस नहीं है। पंजाब में पुलिस आपके पास फिर भी हालात खराब हैं। 29 नवंबर को प्रदेश में स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना की शुरुआत की जाएगी। इस योजना की शुरूआत करने वाला हरियाणा देश का इकलौता राज्य होगा। हम हर प्रदेशवासी का मेडिकल कार्ड बनाने जा रहे हैं ताकि एक ही कार्ड पर सारी जानकारी आ जाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *