दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद ने लड़कियों की एंटी पर रोक लगा दी है। उन्होंने एंट्री गेटों पर एक नोटिस बोर्ड लगा दिया है। इस नोटिस में लिखा है कि “जामा मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले दाखिला मना है।” स्वाति मालिवाल ने जामा मस्जिद के इस फैसले की आलोचना की है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कहा कि जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फैसला बिल्कुल गलत है। जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।