दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के गैंगस्टरों के आतंकी लीक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 10 दिन की हिरासत मिली है। एनआईए ने गैंगरस्ट लॉरेंस बिश्नोई की कोर्ट से 12 दिन की हिरासत की मांग की थी। उन्होनें कहा कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले के तार विदेश से जुड़े हैं।
कोर्ट ने पूछा कि आपका मूसेवाला की हत्या से क्या लेना देना है? एनआईए के वकील ने कहा कि गैंगरस्ट को पाकिस्तान से हथियार आ रहा है। मूसेवाला जैसे लोगों को टारगेट किया जा रहा है। इस मामले में बड़ी साजिश को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने लॉरेंस विश्नोई के हाथ बांध कर लाने की इजाज़त मांगी है। कोर्ट ने इसकी इजाजत देने से मना किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की इस मामले में सख्त गाइडलाइंस है।
स्पेशल एनआईए कोर्ट में 3 दिसंबर को मामले की अगली सुवनाई होगी। बता दें कि बठिंडा जेल में लॉरेंस बिश्नोई बंद है।