दिल्ली (एकता): बच्चों और मां-बाप का रिश्ता बहुत खास होता है। वह अपने बच्चों के लिए हर मुश्किल सहन कर लेते हैं। उनकी हर अच्छी बुरी गलती को माफ कर देते हैं लेकिन आज के समय में बच्चों की जिद्द को मना करने पर वह अपने मां-बाप को तक नहीं छोड़ते। ऐसा ही कुछ दिल्ली के पालम इलाके में देखने को मिला है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। बता दें कि परिवार की हत्या किसी बाहर के व्यक्ति ने नहीं बल्कि उनके बेटे ने ही की है। पुलिस ने हत्या के आरोपी केशव (25) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी बेटा नशे का आदी था और वह इसके लिए परिजनों से पैसे मांग रहा था। जब उन्होंने मना किया तो उसने आपा खो दिया और गुस्से में बेरहमी से पूरे परिवार की चाकू गोद कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी बेटे को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, परिजन हाल ही में उसे नशा मुक्ति केंद्र से लेकर आए थे।
पुलिस घर का नजारा देख रह गई हैरान
बता दें कि जब पुलिस घर के अंदर गई तो वह अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। हर तरफ खून ही खून नजर आ रहा था। युवक ने बहन की हत्या कमरे में की, उसका शव वहीं फर्श पर पड़ा हुआ था। ऐसे ही हर शव अपनी-अपनी जगह पर थे। आरोपी केशव (25) ने अपनी दादी दीवानो देवी (75), पिता दिनेश (50) मां दर्शना और बहन उर्वशी (18) की हत्या की। पुलिस के अनुसार हत्या मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की। जब किसी ने उन्हें सूचना दी कि किसी घर के ऊपर वाले फ्लोर में चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। जब उनको अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

नशे का आदी था आरोपी बेटा
आरोपी केशव नशा का आदी था। आए दिन वह घरवालों से पैसा मांगता था। रात को भी उसने सबसे पहले दादी से पैसे मांगे। दादी ने पैसे नहीं दिए तो उसने हत्या कर दी। इसके बाद उसने एक-एक करके सभी से पैसे मांगे। जब कुछ न मिला तो उसने गुस्से में सभी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी भाग रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले चाचा ने उसे भागते हुए पकड़ लिया।