दिल्ली (अनिल कुमार): धन शोधन के मामले में तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन का सीसीटीवी फुटेज लीक होने के मामले की सुनवाई कल यानि गुरुवार को होगी। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। तिहाड़ जेल ऑथॉरिटी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बता दें कि कल 2 बजे इस मामले की सुनवाई होगी।
जानिए क्या था मामला
आप नेता सत्येंद्र जैन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। जैन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में जहां वो जेल के अंदर मसाज करवाते दिखे हैं। इससे पहले दिल्ली की विशेष अदालत जेल में बंद सत्येंद्र जैन की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ कथित रूप से मीडिया को सीसीटीवी फुटेज लीक करने के मामले में अवमानना कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने शनिवार को ईडी को सत्येंद्र जैन की याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।