सोनाली फोगाट हत्याकांड में CBI की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, PA पर लगा यह आरोप

admin

नई दिल्ली (एकता): सोनाली फोगाट मर्डर केस में सीबीआई ने गोवा की कोर्ट में चार्जशीट दायर की। जिसमें सोनाली की हत्या का आरोप उसके पर्सनल असिस्टेंट सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर लगा था। इन दोनों गिरफ्तार आरोपियों पर सोनाली को जबरन ड्रग देकर मारने का आरोप लगा था। मंगलवार को सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश की।

बता दें कि 23 अगस्त की रात सोनाली फोगाट की मौत हुई थी। सोनाली फोगाट मौत मामले में पुलिस ने सुधीर सांगवान समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गोवा सरकार ने सोनाली फोगाट मौत के मामले में सीबीआई जांच के लिए सिफारिश की थी। इसके बाद सीबीआई ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। आज गोवा की कोर्ट में दोनों आरोपियों पर जबरन ड्रग देने का आरोप लगा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *