Delhi MCD Election: बीजेपी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए मैदान में उतरे CM खट्टर, केजरीवाल को लिया आड़े हाथ

admin

दिल्ली (अनिल): दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत लगा रही हैं। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई नेताओं ने शिरकत की है। इस बीच चुनाव प्रचार के लिए मनोहर लाल खट्टर नरेला विधानसभा पहुंचे। नरेला विधानसभा हरियाणा से लगती है और यहां का रहन-सहन आदि सब हरियाणा से मिलता जुलता है।

यहां पर भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चुनावी मैदान में उतरे हैं। रविवार शाम को सीएम ने नरेला में पहले एक सभा को संबोधित किया और भाजपा के पांचों प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। इसके बाद नरेला के अंदर एक रोड शो निकाला गया जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाग लिया। सभा के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूरी दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *