दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली-हरियाणा में हत्या सहित कई मामलों में जितेंद्र गोगी गैंग के 4 शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यह शूटर दिल्ली-हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती के कई मामलों में वांछित चल रहे थे। ये बदमाश पहले हत्या के प्रयास, डकैती और झपटमारी के 30 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इनके पास से एक रिवाल्वर सहित 17 पिस्टल और विभिन्न वारदातों में प्रयुक्त तीन वाहन बरामद किए गए हैं।