महज 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा, जानिए कैसे हुई मौत

admin

दिल्ली (एकता): बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा महज 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई। बता दें कि अभिनेत्री के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है। हर कोई उनकी मौत खबर सुनकर हैरान है। दरअसल ब्रेन स्ट्रोक के कारण अभिनेत्री के सिर में खून का थक्का जम गया था। जिसके बाद एक नवंबर की रात मंगलवार को उनका ऑपरेशन हुआ और तब से वह कोमा में थीं। वह 19 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। रविवार दोपहर तकरीबन 1 बजे अंतिम सांस ली।

2 बार जीत चुकी थीं कैंसर की जंग

एंड्रिला शर्मा दो बार कैंसर को मात दे चुकी थीं लेकिन हार्ट अटैक से वह जंग न जीत पाई। उनके फैंस सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं।

जानिए कौन थी एंड्रिला शर्मा

एंड्रिला शर्मा मुर्शिदाबाद की रहने वाली थी। उन्होंने साल 2007 में टीवी शो झूमर से डेब्यू किया था। इतना ही नहीं वह Bhagar जैसी वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके काफी फऐंस हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *