दिल्ली (एकता): इंडोनेशिया के बाली में बुधवार को ब्रिटिश पीएम सुनक से प्रधानमंत्री मोदी की पहली मुलाकात हुई। ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक और प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय बैठक की। बता दें कि मोदी ने आठ बड़े देशों के साथ द्विपक्षीय बैठक की है। इस बैठक में यूके सरकार ने बड़ा ऐलान भी किया है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें कि इस बैठक में अब यूके सरकार ने हर साल 3000 भारतीयों को वीजा देने का फैसला किया है। भारत पहला ऐसा देश होगा जिसे इस स्कीम का फायदा मिलने वाला है। जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद पीएम मोदी इंडोनेशिया से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं।