दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल एमसीडी चुनाव में टिकट को लेकर धांधली की गई है। टीम ने आप विधायक के पीए विशाल पांडेय और रिश्तेदार शिव शंकर पांडेय व ओम सिंह को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर एक महिला से पार्षद का टिकट दिलाने के लिए 90 लाख रुपए मांगने का सौदा तय हुआ था।
महिला ने टिकट के लिए विधायक 35 लाख रुपए और वजीरपुर विधायक को 20 लाख रुपए की राशि दी। बाकी राशि लिस्ट में नाम आने के बाद देने को कहा गया था। लेकिन इसके बावजूद भी महिला का नाम लिस्ट में नहीं आया। इस पर महिला ने विधायक अखिलेश के साले ओम सिंह से रुपए वापस करने की मांग की। बाद में महिला ने एंटी करप्शन ब्यूरो से इसकी शिकायत कर दी।