चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे AAP नेता मनीष सिसोदिया, पढ़िए BJP पर क्या लगाए आरोप

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): गुजरात विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे ही राजनीति सरगर्मी तेज होती जा रही है। दरअसल गुजरात में आप पार्टी के उम्मीदवार का अपहरण हुआ है। अब आप ने बड़ा आरोप लगाया है कि पार्टी के प्रत्याशी कंचन जरीवाला का अपहरण हो गया।

जरीवाला के नॉमिनेशन वापस लेने के मामले में बुधवार को आप नेता मनीष सिसोदिया चुनाव आयोग पहुंचे। हालांकि उनका आयोग से मिलने का समय 2 बजे था लेकिन वह चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा गुजरात में हार के डर से बौखला गई है। आप नेता सिसोदिया ने कहा बीजेपी लोकतंत्र की लूट कर रही है। आप प्रत्याशी को कई पुलिसकर्मी घेर कर RO के दफ्तर लेकर गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *