G20 समिट में PM मोदी और बाइडेन ने एक-दूसरे को लगाया गले, तस्वीरों में देखिए गजब की केमिस्ट्री

admin

दिल्ली (एकता): इंडोनेशिया के बाली में मंगलवार से G20 समिट शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 समिट में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली में पहुंचे। वहां पहुंचने पर पीएम मोदी की सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बाइडेन और मोदी की मुलाकात की एक तस्वीर सांझा की है। जिसमें उनकी गजब की केमिस्ट्री दिख रही है।

फर्स्ट सेशन में G20 नेताओं के बीच फूड एंड एनर्जी सिक्योरिटी पर चर्चा हुई। इसमें PM मोदी ने कहा कि कोरोना और इसके बाद यूक्रेन संकट ने दुनिया में तबाही मचाई है। कुछ मिनट बाद प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को बुलाया और उनसे बातचीत की। दो महीने पहले समरकंद में शंघाई कोऑपरेशन समिट हुई थी।

कई देशों के नेताओं से मिले मोदी

जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी वहां हिस्सा लेने वाले कई अन्य देशों के नेताओं से मिले। उनके साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। बता दें कि जी-20 ग्रुप में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *