G20 Summit: भारतीय समुदाय को PM मोदी ने किया संबोधित, कहा- भारत और इंडोनेशिया का रिश्ता अटूट

admin

दिल्ली (एकता): इंडोनेशिया के बाली में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां भारतीय समुदाय का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएम का वहां पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस बीच वो इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से भी मुखातिब हुए।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाली की धरती पर भारतीयों को अलग एहसास होता है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के विकास में वह योगदान दे रहे हैं। ‘भारत और इंडोनेशिया सुख-दुख के साथी हैं। जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। भारत और इंडोनेशिया का रिश्ता हजारों साल पुराना है और दोनों ही देशों ने इस रिश्ते को जीवंत और मजबूत बनाए रखा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि बाली में आज एक प्रकार का माहौल देखने को मिल रहा है। बता दें कि पीएम मोदी G20 समिट में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली में पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये महोत्सव भारत और इंडोनेशिया के बीच हजारों वर्षों के ट्रेड संबंधों का जश्न है।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *