200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट से मिली जमानत

admin

दिल्ली (एकता): अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें जमानत दी। बता दें कि निजी मुचलके और इतनी ही राशि का एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दी गई।

न्यायाधीश ने 31 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दाखिल किए गए एक पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था। ईडी इस मामले में छानबीन के सिलसिले में जैकलीन को कई बार तलब कर चुकी है।

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छानबीन के सिलसिले में कई बार प्रवर्तन निदेशालय की ओर से तलब की जा चुकीं फर्नांडिस को पूरक आरोपपत्र में पहली बार आरोपी बनाया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *