श्रद्धा मर्डर केस: आरोपी ने कबूला सच, शव के किए थे कई टुकड़े, रोज रात 2 बजे जंगल में जाता था फेंकने(Video)

admin

नई दिल्ली: दिल्ली में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली लड़की श्रद्धा की हत्या मामले से एक दिल दहला देने वाली खास बातें सामने आई हैं। जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। करीब 6 महीने पहले लिव-इन रिलेशनशिप श्रद्धा वाकर की हत्या और फिर शव को गायब करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने श्रद्धा के शव के कई टुकड़े किए थे और दिल्ली के अलग-अलग इलाके में फेंक दिए थे। आफताब ने बताया कि पहले गला घोंटकर हत्या की और फिर आरी से शव के कई टुकड़े कर अपने घर में रखे। इसके बाद किसी को शक न हो उसने एक बड़ा फ्रिज खरीदा। 18 दिन तक वह रात को 2 बजे शरीर के टुकड़े को एक-एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और जंगल में फेंक आता।


जानिए क्या था पूरा मामला

मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे वह दोस्ती प्यार में बदल गई। जब उन्होंने घर वालों से इसकी बात की तो उन्होंने विरोध किया, तब दोनों भागकर दिल्ली आ गए। श्रद्धा के परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जानकारी इकट्ठी करते रहते थे। लेकिन जब एक दिन उन्हें अपडेट आना बंद हो गया, तब श्रद्धा के पिता दिल्ली पहुंचे। बेटी के न मिलने पर दिल्ली पुलिस में उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। श्रद्धा के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी मुंबई के कॉल सेंटर में काम करती थी। यहां उसकी मुलाकात आफताब नाम के एक शख्स से हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दिल्ली पुलिस आफताब की तलाश में जुट गई। जिसके बाद एक गुप्त सूचना के आधार पर आफताब को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्रद्धा उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिसको लेकर उनके बीच में कहासुनी होती रहती थी। आरोपी ने मई में बेरहमी से श्रद्धा की हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *