दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली पुलिस ने समयपुर बादली से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संदिग्ध की पहचान जसविंदर (22) के तौर पर हुई है। वह पंजाब के मोगा का रहने वाला है।
पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से 9 पिस्टल, 18 मैगजीन और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद हुए हैं। इसके दो संदिग्ध साथी मौके से फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस की टीम पंजाब में छापेमारी कर रही है।