गैस सिलेंडर लेते समय रहें सावधान, HP के दो कर्मचारी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

admin

दिल्ली (एकता): अगर आप रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आप गैस सिलेंडर लेते समय सावधान थोड़ी सावधानी बरतें। मीडिया सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच एनआईटी टीम ने गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी लोगों के घर सिलेंडर पहुंचाने से पहले रास्ते में गैस निकाल लेते थे। वह सिलेंडर सप्लाई करने वाले ही हैं। एनआईटी टीम ने बताया कि उन्हें काफी समय से घरों में सप्लाई होने वाले गैस सिलेंडर के बारे में शिकायतें मिल रही थीं कि सिलेंडर में आजकर बहुत कम गैस लोगों तक पहुंचाई जा रही है। पिछले सात-आठ महीनों से यह काम जारी था। अब क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी तथा धोखाधड़ी का केस दर्ज कराकर पूछताछ शुरू की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *