दिल्ली (एकता): पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। नलिनी श्रीहर समेत सभी 6 आरोपियों को रिहा करने के आदेश दे दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोषी पेरारीवलन की रिहाई का आदेश बाकी आरोपियों पर भी लागू होगा।
आरोपी नलिनी और आरपी रविचंद्रन की समय से पहले रिहाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। इसके साथ ही बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड के आरोपी पेरारिवलन को 18 मई को रिहा करने का आदेश दिया था। जिनकी रिहाई का आदेश दिया गया है, उनमें नलिनी, रविचंद्रन, मुरुगन, संथन, जयकुमार, और रॉबर्ट पॉयस शामिल हैं।