दिल्ली में MCD चुनावों का बजा बिगुल, सभी पार्टियों के उम्मीदवारों ने दमखम दिखाना किया शुरू 

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली में MCD चुनावों की घोषणा होते ही सभी पार्टियों के उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोकनी शुरू कर दी। अपने-अपने क्षेत्र में दमखम दिखाने लगे हैं। दिल्‍ली नगर निगम के कुल 250 वार्डों में 4 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। एमसीडी चुनाव 2022 के परिणाम 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। बात करें दिल्ली के बख्तावरपुर वार्ड नं.5 से निगम पार्षद उम्मीदवार के लिए अपना नाम दर्ज करवाने वाली राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल सिसोदिया की पुत्रवधू विभा चौहान की,  तो आपको बता दें कि कई सालों से जिस वोटर आईडी प्रूफ के दम पर वोट डालती आ रही थीं। आज उनके साथ अधिकारियों द्वारा मजाक कर दिया गया।

विभा चौहान ने पिछले चुनाव में जिन कागजों से अपना नामांकन दाखिल किया। आज उसी के 5 साल पहले सत्यापित किए हुए दस्तावेज पेश करने पर अधूरे बताए गए। बड़ी ही असमंजस की स्थिति है कि जिस वोटर आईडी कार्ड से वोट डालती थी उसी वोटर लिस्ट से उनका नाम कट गया। जबकि उनका कहना है कि 7 नवंबर 2022 तक लिस्ट में नाम था, लेकिन जब 9 नवंबर 2022 को दस्तावेज सत्यापित करने के लिए गए तो डीएम कार्यालय से जानकारी मिली की आपका वोटर लिस्ट में नाम नहीं है। अब यह अजीबोग़रीब वाकया रातों-रात कैसे बदल गया यह तो डीएम कार्यालय के अधिकारी ही बता सकते हैं। फिलहाल हम आपको दिखाते हैं वह वीडियो जिसमें विभा चौहान अधिकारियों पर आरोप लगाती हुई नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि वोटर लिस्ट में नाम न होने की वजह से विभा चौहान ने डीएम कार्यालय के सामने 2 घण्टे बैठकर धरना दिया और अपना विरोध जताया और डीएम से इस त्रुटि को दूर करने की अपील की। इसके साथ ही वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनके व उनके साथियों के साथ धक्का मुक्की की। 2 घण्टे तक चली खींचातानी के बाद डीएम ने कागज ठीक करने का भरोसा दिलाया अब देखना यह है कि क्या विभा चौहान के दस्तावेज ठीक किए जाएंगे? क्या विभा चौहान चुनाव लड़ सकेंगी?

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *