दिल्ली का यह रोड बना आपराधिक वारदातों का गढ़, युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): राजधानी दिल्ली का बुरारी पुश्ता रोड आपराधिक वारदातों का गढ़ बन चुका है। जहां लूट हत्या जैसी कई वारदातों को अंजाम दिया गया और कई बार अज्ञात शव भी इसी रोड पर मिले। वजीराबाद थाना इलाके के बुराड़ी पुस्ता रोड पर सुनसान झाड़ियों में एक युवक की लाश मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। युवक बुराड़ी के एक मॉल में काम करता था। बीती रात  की घटना बताई जा रही है। गले में निशान और सिर पर लगे खून से इसे हत्या होना बताया जा रहा है।

मामला वजीराबाद थाने का है। घटना बुराड़ी-पुस्ता मार्ग यमुना नदी के सटे झाड़ियों के बीच की है। सुनसान झाड़ियों वाला इलाका है। मृतक की शिनाख्त गौरव नामक युवक के रूप में की गई है। गौरव जोकि अपने परिवार के साथ शिवकुंज कॉलोनी में रहता था और वह बुराड़ी के एक मॉल में नौकरी करता था। हर रोज के दौरान शाम को जब वह अपनी नौकरी से घर के लिए निकला तब पिता जी से बात हुई। उसके बाद से ही उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी इस मामले में जानकारी दी गई।

आज सुबह परिजनों को मालूम हुआ कि बुराड़ी पुस्ते के किनारे एक व्यक्ति सुनसान जगह पर मौत देखी गई है, जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई वह शव गौरव का ही था। फिलहाल वजीराबाद थाना पुलिस तमाम पहलुओं से पूरे मामले की जांच में जुटी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *