दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा की क्वालिटी में थोड़ा सा सुधार, कल बारिश की संभावना

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर की हवा में कुछ सुधार दिखाई दिया है। बुधवार को भी दिल्ली के आसमान में धुंध की छाई रही। नोएडा की बात करें तो यहां की भी हवा जानलेवा बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने के साथ बूंदा-बांदी या फिर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। काफी दिनों से, राष्ट्रीय राजधानी ताजी हवा के लिए हांफती रही है और साफ हवा राजधानीवासियों को कबतक मिलेगी, यह कहा नहीं जा सकता है। बारिश होने से दिल्ली की जानलेवा हवा से राहत मिल सकती है।

फिर से खुले स्कूल, ट्रकों और छोटे मालवाहक वाहनों से हटा प्रतिबंध

दिल्ली की हवा में जैसे ही सुधार हुआ वैसे ही फिर से स्कूल खोलने की घोषणा कर दी गई। बता दें कि राजधानी में ट्रकों और छोटे मालवाहक वाहनों के आने-जाने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है। सिर्फ निजी तोड़फोड़ और निर्माण कार्य पर रोक जारी रहेगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को दिल्ली में खराब हवा गुणवत्ता के मद्देनजर निर्माण और विध्वंस स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *