2 करोड़ की स्मैक सहित मां-बेटी गिरफ्तार, कार चालक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा  

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-अंबाला हाईवे के पास एक मां-बेटी को 520 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि स्मैक की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार डेहा कॉलोनी निवासी कुक्की और उसकी बेटी कोमल स्मैक लेकर दिल्ली से लौट रही थीं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि डेहा कॉलोनी निवासी मां-बेटी स्मैक बेचने का काम करती हैं और वह इस समय दिल्ली से होंडा सिटी कार में आ रही है। चालक सेवक की तलाशी लेने पर दो हजार रुपए की नकदी और एक मोबाइल मिला। महिला पुलिसकर्मी ने जब बेटी की तलाशी ली तो उससे एक मोबाइल, 1200 रुपए और 260 ग्राम स्मैक बरामद हुई। फिर मां के पास से 800 रुपए और 260 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने कार चालक सहित दोनों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि चालक हिमाचल के ऊना का रहने वाला है।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *