दिल्ली (अनिल कुमार): उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइन इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। जहां परिजनों ने पुलिस कस्टडी में मौत का आरोप लगाया है। परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि पुलिस मामले की लीपापोती कर रही है। सिविल लाइन इलाके में मुख्यमंत्री आवास से लेकर स्थानीय विधायक का घर है। पूरा इलाका सीसीटीवी से लैस है। मृतक का नाम राहुल (23) है। थाने से महज 20 मीटर की दूरी पर हादसा हुआ था। पहले थाने के गेट पर सीसीटीवी लगे हुए थे। परिवार का आरोप हादसे के बाद सीसीटीवी हटाए गए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को सब्जीमंडी मोर्चरी में भिजवाया है।
सिविल लाइन इलाके में संदिग्ध हालात में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में परिजनों का आरोप है कि पुलिस महिला की शिकायत के बाद राहुल को घर से लेकर आई। राहुल का मेडिकल कराने के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से वापस आते समय पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी और उसकी मौत हो गई। बाद में शव को सड़क पर फेंक दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन थाने पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा कर सड़क पर जाम लगाया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में मौत मामले में दोषी पुलिस वालों को बचाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों की मांग है कि उन्हें इंसाफ चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
जानिए क्या था मामला
मृतक राहुल ऑटो चलाता था और ऑटो में सवारी बिठाने के चक्कर में महिलाएं रिक्शा चालक से उसकी बहसबाजी हुई। जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी। परिजनों के आरोप पुलिस पर गंभीर हैं। थाने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है जो हंगामा कर रहे हैं। पुलिस कस्टडी में राहुल को मारा गया है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि सिविल लाइन दिल्ली का पॉश इलाका है। यहां पर मुख्यमंत्री स्थानीय, स्थानीय विधायक व जिले के डीसीपी सहित तमाम वीआईपी रहते हैं। इलाके में दिल्ली सरकार द्वारा सीसीटीवी लगाए गए हैं और हादसे से पहले सिविल लाइन थाने के गेट पर भी सीसीटीवी लगा हुआ था, लेकिन मामले में लीपापोती करते हुए घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी हटा दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची पीड़िता को समझाने की कोशिश की जा रही थी। आरोपी राहुल भी अपना ऑटो लेकर थाने के गेट पर पहुंचा। वह नशे की हालत में था ओर साइड में ऑटो पार्क कर रहा था। आरोपी थाने के गेट से ही भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया।