दिल्ली (अनिल कुमार): राज्य निर्वाचन आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावों का ऐलान कर दिया है। एमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को होंगे, वहीं, मतगणना 7 दिसंबर को होगी। दिल्ली चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार दिल्ली में 250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। कार्यकाल मई में ही पूरा हो चुका है। 42 सीट एससी कोटे के तरह आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा। बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों का फोटो होगा। 104 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एक करोड़ 46 लाख 73 हजार मतदाता हैं।
चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी कि एमसीडी चुनाव के मद्देनजर आज से ही चुनाव संहिता लागू होती है। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक रहेगी। चुनाव आयुक्त ने बताया कि 55000 से ज्यादा ईवीएम का प्रबंध हो गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी नोटा का इस्तेमाल होगा। बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों का फोटो भी होगा।
चुनाव संपन्न कारने के लिए कई विभाग से स्टॉफ लिया है, एक लाख से अधिक स्टाफ होगा। चुनाव आयुक्त ने बताया कि एससी महिलाओं के लिए 21 सीट आरक्षित हैं। निगम चुनाव के लिए एक एप बनाया गया है। लोग एप पर अपना नाम देख सकते हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।