दिल्ली MC चुनावों का राज्य चुनाव आयोग आज करेगा ऐलान

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में राज्य चुनाव आयोग शुक्रवार यानि आज नगर निगम चुनावों की घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग शाम 4 बजे निगम भवन, कश्मीरी गेट के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

बता दें कि 18 अक्टूबर को केंद्र सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में 250 नगरपालिका वार्ड हैं। दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में से अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं महिलाओं के लिए भी 50 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *