पुष्पा स्टाइल में शराब की तस्करी कर रहे तस्कर पहुंचे सलाखों के पीछे, यूनिक आइडिया देख पुलिस भी हैरान

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली की उत्तरी बाहरी स्पेशल स्टाफ टीम ने पुष्पा स्टाइल में शराब तस्करी कर रहे तस्करों को पकड़ा है। बता दें कि तस्कर बड़े ही अनोखे स्टाइल में दिल्ली से शराब की खेप को 6 लकड़ी के दरवाजों में छुपाकर बिहार ले जा रहे थे, जिनके अंदर दो हजार से ज्यादा शराब की बोतलें थी।

दूसरी ओर गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस ने रोहिणी सेक्टर 25 में ट्रैप लगाया था और वहां पर इस टेंपो को रोका गया। इसमें दो आरोपी रोशन राय जो की सेक्टर 25 रोहिणी में रहता है, जिसकी उम्र 35 साल है। यह उसका ड्राइवर था और दूसरा आरोपी सर्वजीत सिंह है, जिसकी उम्र 54 साल है यह पीतमपुरा में रहता है।

रॉयल ग्रीन व्हिस्की इसमें 2112 बोतल प्लाईवुड में लगाई हुई मिली जो केवल पंजाब में ही बेची जा सकती थी। आरोपियों ने बताया कि वह यह काम लंबे वक्त से कर रहे हैं। पुलिस ने एक्साइज एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *