दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कस्टम की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक नाइजीरियन महिला को 30 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मीडिया सूत्रों के हवाले से आरोपी महिला दोहा के रास्ते लागोस से दिल्ली आई थी।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि महिला के पास से करीब 4 किलो हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि आरोपित महिला एक बैग के अंदर हेरोइन छिपाकर इंडिया लाई थी।