दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नर्सेज फेडरेशन 3 दिन की हड़ताल पर, बढ़ने वाली है मरीजों की मुसीबत

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली नर्सेज फेडरेशन के द्वारा अपनी मांगों को लेकर इस सांकेतिक हड़ताल का आह्वान किया गया था जो दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में 9:00 से 11:00 बजे तक 2 घंटे चलेगी। यह हड़ताल 2, 3 और 4 नवंबर तक चलेगी।

इसके बाद यह सभी कर्मचारी यदि इनकी सुनवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति बनाएंगे। इनकी अपनी कई मांगे हैं जिनमें नर्सेज कैडर के सभी लंबित प्रमोशन को तुरंत किया जाए। साथ ही 17 साल से लगातार कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे नर्सेज को रेगुलर किया जाए और नए पद सृजित किए जाए वह खाली पदों को भरा जाए।

इस तरह की कई मांगों को लेकर इन्होंने आज अपनी हड़ताल की और संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल मंगोलपुरी में इस हड़ताल का काफी असर नजर आया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *