दिल्ली में जूते बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काम कर रहे 15 मजदूर झुलसे, 2 की मौत

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली में नरेला के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में जूते बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है।

बता दें कि मंगलवार सुबह जब फैक्ट्री की तीसरी मंजिल में आग लगी तो अंदर मजदूर काम कर रहे थे। जिससे 15-20 मजदूर झुलस गए और 2 की मौके पर ही मौत हो गई। आग बुझाने का काम जारी है। अंदर फंसे कुछ मजदूर को बाहर निकाला गया है लेकिन अभी भी किसी के होने की आशंका है। झुलसे मजदूरों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। दो मजदूरों की मौत की पुष्टि भी पुलिस ने की है।

फैक्ट्री में कुछ मजदूरों के और शव मिलने की संभावना है और पूरी बिल्डिंग भी ऊपर से जर्जर हो गई है। फिलहाल आग की लपटों को काबू कर लिया है पूरी तरह से कुलिंग करने का काम जारी है। घायलों का नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में इलाज जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *