दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट एरिया के लाल बाग में 20 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बता दें कि मृतक साबिर अपने पिता के साथ मिलकर घरों में सफेदी और पीओपी करने का काम करता था। दिल्ली में पिता और बेटा दो ही थे बाकी परिवार उत्तर प्रदेश में रहता है।
गुरुवार रात लाल बाग की गली से जब साबिर गुजर रहा था अचानक कई लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया जब लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर हमलावर कौन थे और क्यों हमला किया यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
साबिर के परिवार के लोग व रिश्तेदार आदर्श नगर थाने पर पहुंचे हुए हैं और पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंपा जाएगा। फिलहाल आदर्श नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।