CM केजरीवाल के इस बयान ने पकड़ा तूल, अब BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा ‘कालनेमि’

admin

नई दिल्ली (अनिल कुमार): बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने सीएम केजरीवाल को ‘कालनेमि’ बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिसके ‘मुंह में राम बगल में छुरी’ वाली बात है।

ऐसे में इन पर विश्वास नहीं किया जा सकता। यह क्या कह रहे हैं सही मायने में अगर आप इस बात पर गंभीर है कि नोटों पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की फोटो होनी चाहिए तो तुरंत अपने मंत्री इमरान हुसैन और विधायक अमानतुल्लाह खान से तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस करानी चाहिए, ताकि साफ तौर पर यह पता चल सके कि कहीं आप सिर्फ ऐसी बातें बोलकर राजनीति तो नहीं कर रहे।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को इंडोनेशिया का हवाला देते हुए कहा था भारत को भी अपने नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापनी चाहिए। तिवारी ने कहा कि उनको तुरंत पार्टी से सस्पेंड करना चाहिए तब समझेंगे कि अरविंद केजरीवाल इस प्रस्ताव पर सही में सीरियस है। वैसे हमें पता है कि गुजरात में जो सर्वे हुआ है उसमें आम आदमी पार्टी को जीरो सीट आ रही है। इससे बौखलाए हुए आप कोई भी चुनावी स्टंट कर सकते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *