स्कूल के पास शराब का ठेका खोलने के खिलाफ लोगों ने जताया विरोध, किया धरना-पर्दशन 

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के मंगोलपुरी के रिहायशी इलाके में स्कूल से चंद कदमों की दूरी पर शराब का ठेका खोले जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया।

लोगों का आरोप है कि दिल्ली सरकार शिक्षा मॉडल का ढोल बजाती है जबकि हकीकत में सरकार को छात्रों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है, न ही लोगों की समस्या से कोई सरोकार। शायद इसीलिए विद्या के मंदिर से 10 कदम की दूरी पर तमाम नियम कायदों को दरकिनार करते हुए शराब का ठेका खुलवा दिया गया।

साफ है कि सरकार बच्चों को शिक्षित नहीं नशे के करीब धकेल रही है। काफी देर तक हाथों में तख्ती लेकर स्थानीय लोगों का विरोध देखते हुए लोकल पुलिस को घटना स्थल पर जाम खुलवाने के लिए लोगों से मान मनबल करना पड़ा जिसके बाद रास्ते को खाली करवाया गया। जिसके बाद ही यातायात सामान्य हो सका।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *