नोटों पर गणेश-लक्ष्मी की फोटो छापने का CM केजरीवाल का बयान राजनीति से प्रेरित

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जो अपील  की है इंडोनेशिया की तर्ज पर भारतीय नोटों पर भी लक्ष्मी और गणेश की फोटो लगानी चाहिए, उसे कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स ने पूरी तरह से गलत करार दिया है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय नोटों पर हिन्दू-देवी देवताओं की फोटो लगाना सरासर गलत है। क्योंकि भारत में नोटों को बहुत गलत तरीके से प्रयोग किया जाता है।

ऐसे में हमारी करेंसी पर मां लक्ष्मी और श्री गणेश की फोटो लगाकर हम सनातन धर्म के प्रथम पूजनीय भगवानों का निरादर करेंगे। दरअसल करेंसी नोटों को लोग कैसे भी इस्तेमाल करते हैं। लोग करेंसी नोटों को अपनी जेबों में रखते हैं, गंदे हाथों से छूते हैं, यहां तक कि कुछ लोग नोटों को गिनते समय थूक का भी प्रयोग करते हैं। ऐसे में हमारे परम पूजनीय देवी-देवताओं की नोटों पर लगा कर हम न केवल उनका अपमान करेंगे, बल्कि सनातन धर्म को भी अपमानित करेंगे। इसलिए ये जरूरी है कि इस तरह के किसी भी अपील या सुझाव को कोई अहमियत न दी जाए।

केजरीवाल का यह बयान अपने राजनीतिक स्वार्थ को साधने की कोशिश है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। भरतिया और श्री खंडेलवाल ने आगे कहा कि इंडोनेशिया ने अपने 20,000 रुपिया नोट पर भगवान श्री गणेश की फोटो लगाई है वो भी गलत और हम उसकी भी निंदा करते हैं।  एक हिन्दू राष्ट्र के तौर पर ये ज़िम्मेदारी हमारी है कि हम ये संदेश पूरे विश्व को दे कि हमरे देवी-देवता पूजनीय है और उनका इस तरीके से अपमान करना जायज नहीं है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *