जब हमलावरों ने युवक पर 30 बार चाकू से वार कर दी बेदर्द मौत, पढ़ें पूरी खबर  

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): राजधानी दिल्ली में अपराधिक घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।  पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े प्रयास किए जाते हैं लेकिन अपराधियों के हौसले राजधानी दिल्ली में बुलंदी पर हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी थाना इलाके से सामने आया है। जहां पर हमलावरों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

मामला करीब 1 महीने पहले हुए छोटे से विवाद को लेकर शुरू हुआ। राहुल के घर के पास ही कुछ लड़के पत्थर फेंक रहे थे तभी राहुल ने उन लड़कों को डांट कर पत्थर फेंकने से मना किया यह बात इस कदर बुरी लगी कि उन्होंने राहुल से बदला लेने की मन में ठान ली।

सोमवार को गुजरात से जब राहुल अपने घर पर पहुंचा तभी उन लड़कों ने उसको घर से बुलाया और बाहर आते ही ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में राहुल पर 30 से ज्यादा चाकुओं से वार किए गए। इसमें राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के अंदर चार नाबालिगों को पकड़ लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *