दिल्ली (अनिल कुमार): दिवाली पर यहां लोग पटाखे चलाने में व्यस्त थे वहीं दूसरी ओर कई जगह पर आग लगने की घटनाएं सामने आई। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को पटाखों पर बैन के बावजूद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। जिसके चलते आग की 200 से अधिक घटनाएं सामने आई। गनीमत यह रही कि सभी घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फायर डिपार्टमेंट को मिली रोहिणी स्थित प्रशांत विहार में भी एक डीडीए मार्किट रेस्टोरेंट में भी आग लगी जिसके कारण काफी नुकसान होने की खबर है। दमकल विभाग के अनुसार आग को तकरीबन डाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की 7 गाड़ियों ने काबू किया गया। दमकल के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग केसे लगी इसकी जांच की जा रही है। दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग के मुताबिक पूरी दिल्ली में नरेला रोहिणी प्रशांत विहार गांधीनगर प्रमुख तौर पर आग लगने के सपोर्टर है, लेकिन दिल्ली फायर सर्विस के जवानों ने पूरी मुस्तैदी के साथ आगजनी की घटनाओं पर काबू पाया। दिल्ली फायर सर्विस केयर एक्टर नेहा किसी भी घटना में कोई कैजुअल्टी होने से इनकार किया है जो कि एक राहत की खबर है।