दिवाली पर मातम में बदली खुशियां, रेलवे ट्रैक पर हुआ खौफनाक हादसा, 3 की मौत

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): उत्तरी बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में दिवाली के दिन उस समय मातम का माहौल छा गया जब ट्रेन से कटकर तीन युवकों की मौत हो गई। बता दें कि रेलवे ट्रैक पर हुए इस हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 5:30 बजे के आसपास कुछ युवक रेलवे पटरियों को पार कर रहे थे कि दोनों ही तरफ से अचानक ट्रेन आ गई। आनन-फानन में तीन युवकों ने भागने की कोशिश की तो वह उसकी चपेट में आ गए। वहीं दूसरी तरफ एक युवक जो कि डर के चलते दोनों ट्रेनों के बीच में खड़ा रहा, उसकी जान बच गई।

इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई उनकी पहचान मोहम्मद हाफ़िस, मोहम्मद शाहरुख और रियाजुल के तौर पर हुई है। कुछ लोगों का तो यह कहना है कि ये सब रेलवे ट्रैक के पास अलग-अलग पोज बना कर फोटो खिंचवा रहे थे तभी दोनों तरफ से ट्रेन आने का उनको पता नहीं चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *