दिल्ली में फिल्मी अंदाज में आए बदमाश, राउंड फायरिंग कर हुए फरार

admin

वज़ीराबाद (अनिल कुमार): उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद थाना इलाके के मिलन विहार में बदमाशों द्वारा कई राउंड फायर किए। मामला मिलन विहार इलाके का है, जहां पर कुलदीप चौधरी नाम के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी जमीन पर देवी का मंदिर बनवाने का निर्माण कार्य चला रहा था। उसी जगह पर बदमाशों ने तीन से चार राउंड गोलियां चलाई, आधा दर्जन की संख्या में हवाई फायर करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

चश्मदीदों की मानें तो हमलावर दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल पर आए थे, जिन्होंने कोई नकाब नहीं पहना हुआ था। उन्होंने आते ही सबसे पहले कुलदीप चौधरी का नाम चिल्लाकर गालियां दी और मारने की धमकी दी। उन्हें कोई दिखाई नहीं दिया तो तीन से चार राउंड गोलियां चलाई और फिल्मी अंदाज में कट्टा लहराते हुए मौका ए वारदात से फरार हो गए। जब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर तफ्तीश की।

मौके से पुलिस को गोलियों के खाली खोल भी बरामद हुए हैं। मिलन विहार पुस्ता रोड पर पहले भी कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। सुनसान रोड का फायदा उठाकर बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *