15 साल के लड़के को तेज रफ्तार बस ने कुचला, देखें दर्दनाक सड़क हादसे की तस्वीरें

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के नेशनल हाईवे-44 पर स्वरूप नगर के पास एक युवक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल 15 साल के लड़के को बस ने बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक वीरवार को हरियाणा के सोनीपत जिले के कुमासपुर गांव से जगबीर नामक युवक मोटरसाइकिल से अपने साले सोनू को दिल्ली के मोती नगर में छोड़ने के लिए जा रहा था। स्वरूप नगर के पास डीटीसी के तहत चलने वाली क्लस्टर बस ने बाइक को हिट किया जिससे बाइक सवार सोनू सड़क पर गिर गया और बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया और बस की सवारियों को दूसरी बस द्वारा भेजा गया।

मृतक सोनू की उम्र 15 साल है जो हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला है। फिलहाल स्वरूप नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *