दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में दिवाली मेला उत्सव के दौरान कुछ छात्र दीवार फांद कर अंदर कॉलेज परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। इस घटना का एक वीडियो भी ट्विटर पर (सोशल मीडिया) वायरल हुआ है। कॉलेज की इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से सफाई दी गई है, “प्रशासन ने कहा कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई”। मिरांडा हाउस कॉलेज में दिवाली उत्सव कार्यक्रम के दौरान डीयू के अलग-अलग कॉलेजों के छात्र बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। कॉलेज परिसर में भीड़ हुई तो सुरक्षा व्यवस्था को बनाने के लिए मेन एंट्री गेट को बंद कर दिया गया। जिसके बाद कॉलेज के दीवार के सहारे लगे पेड़ पर चढ़कर कुछ लड़के कॉलेज परिसर में दीवार फांद कर घुसते हुए दिखाई दिए। जबरन कॉलेज में घुसने का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ।

ट्विटर पर ये मेसेज भी प्रसारित किया गया “इसके बाद कॉलेज में जो हुआ वह भयानक था, कैट – कॉलिंग ग्रोपिंग, सेक्सिस्ट नारेबाजी और बहुत कुछ। जेंडर माइनॉरिटी को परेशान करने के लिए लोगों को ऐसे सुरक्षित स्थानों में प्रवेश करना कोई बात नहीं है”। हालांकि इस मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि 14 अक्टूबर को मिरांडा कॉलेज में दिवाली मेला उत्सव कार्यक्रम रखा गया था। कॉलेज में हुई भीड़ के चलते लोगों ने दीवार फांद कर बाहरी लड़कों ने कॉलेज परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की। मामले में उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि ये वीडियो वायरल हुआ। मामला पुलिस के संज्ञान में आया, पड़ताल की पता चला कि मिरांडा हाउस कॉलेज में 14 अक्टूबर को दिवाली मेले का उत्सव कार्यक्रम था। इस दिवाली उत्सव कार्यक्रम में सभी कॉलेजों के छात्रों को आने की अनुमति थी, इसलिए भारी भीड़ हो गई। कॉलेज प्रशासन ने भीड़ को संभालते हुए मेन एंट्री गेट को बंद कर दिया, जिसके बाद तीन चार छात्र दीवार पर चढ़कर दिवाली मेला देखने के लिए अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें गेट पर रोका गया तो कॉलेज परिसर के अंदर वह एंट्री नहीं कर सके। वीडियो के वायरल होने के बाद इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है, साथ ही कार्यक्रम भी शांति के साथ संपन्न हुआ।

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के गर्ल्स कॉलेज में इस तरह के कार्यक्रम आयोजन को देखने के लिए दिल्ली के अलग-अलग कॉलेजों के छात्रों की भीड़ जमा होती है और इस तरह की भीड़ होने के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद करने के लिए मेन गेट की एंट्री बंद कर देता है। वहीं ब्रैंडहाउस कॉलेज के कुछ छात्रों का आरोप है कि रामजस कॉलेज के लड़के भी अंदर नारेबाजी करने लगे और जिससे लड़कियों को परेशानी हुई पता चला कि डीयू में रामजस कॉलेज के कुछ लड़कों ने नारेबाजी की जिसमें कहा कि रामजस कॉलेज का नारा है। मिरांडा कॉलेज हमारा है साल 2020 में भी डीयू के गार्गी कॉलेज में भी बेस्ट कार्यक्रम के दौरान लड़कों के जबरन लड़कियों कॉलेज में घुसने का मामला और चुका है। साल 2020 में कुछ लड़कों ने जबरन गार्गी कॉलेज फेस्ट में घुसने की कोशिश की थी।