OMG! पेड़ पर लटके विशाल अजगर ने लोगों के उड़ाए होश, तस्वीरें कर देगी हैरान

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): आजकर अजगर मिलने के कई मामले सामने आ रहे हैं। कभी सड़क पर अजगर मिल रहा है तो कभी किसी के घर। लेकिन अब तो हद ही हो गई। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 के पास एक पेड़ पर तकरीबन 7 फीट का अजगर को देखा गया। बता दें कि लोगों ने जब पेड़ पर अजगर को देखा तो पुलिस को सूचना दी।

अजगर की मिलने की खबर की पुष्टि होने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और वाइल्डलाइफ एसओएस को सूचित किया गया। जिसके कुछ ही देर बाद वाइल्डलाइफ ने वहां पर पहुंचकर वाइल्डलाइफ के लोगों ने वहां पहुंचकर अजगर को पेड़ से उतारा।

अजगर को पेड़ से उतारते समय सभी सुरक्षित कार्यों को देखा गया। साथ में फायर ब्रिगेड के लोग भी मौजूद रहे बिना किसी हानि के अजगर को सुरक्षित उतार लिया गया। वही अजगर की खबर पाकर सड़क पर लगभग सभी लोग वीडियो बनाने लगे जिसके कारण सड़क पर लंबा जाम देखा गया। वाइल्ड लाइफ एसओएस ने अजगर को सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल अजगर के पकड़े जाने पर आसपास के लोगों ने भी राहत की सांस ली है जो कि डर गए थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *